विक्षनरी:चौपाल/पुरालेख 3

SM7 (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित १९:१३, ३० जुलाई २०१६ का अवतरण (→‎अर्थहीन शहरों के नाम: समर्थन का कारण और मंतव्य स्पष्ट किया)
विक्षनरी के चौपाल में आपका स्वागत है।
Archive
पुरालेख

1234 • 5 • 6


नये आगंतुकों का स्वागत - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - मदद करो!


संपादक


अन्तरविकि आयातक (import tool) विकिपीडिया

नमस्ते दोस्तों, हमारे यहाँ अन्तरविकि आयातक अधिकार किसी भी सदस्य को दिया तो जा सकता है परन्तु यह अधिकार पूर्णतः प्राप्त करने के लिए हमें उन विकिपीडियाओं की सूची बनाकर फैब्रिकेटर पर ले जानी होगी जिनसे हमें आयात करना है। इसमें मैं हिन्दी और अंग्रेज़ी का नाम सबसे उपर रखना चाहूँगा फिर भी यदि आप चाहो तो हम एक लम्बी सूची जोड़ सकते हैं। हिन्दी विकिपीडिया पर यह कार्य निम्न विकिपीडियाओं से सम्भव है:

  • विकिमीडिया कॉमन्स (commons)
  • मेटा विकि (meta)
  • विकिप्रजातियाँ (species)
  • जर्मन विकिपीडिया (de)
  • अंग्रेज़ी विकिपीडिया (en)
  • अंग्रेज़ी विकिताब (en:b)
  • अंग्रेज़ी विकिसूक्ति (en:q)
  • अंग्रेज़ी विकिसमाचार (en:n)
  • अंग्रेज़ी विकिस्रोत (en:s)
  • अंग्रेज़ी विकिवर्सिटी (en:v)
  • स्पेनिश विकिपीडिया (es)
  • फ़ारसी विकिपीडिया (fa)
  • फ़्रांसीसी विकिपीडिया (fr)
  • हिन्दी विकिपीडिया (hi)
  • मलयालम विकिपीडिया (ml)
  • नेपाली विकिपीडिया (ne)
  • डच विकिपीडिया (nl)
  • रोमानियाई विकिपीडिया (ro)
  • रूसी विकिपीडिया (ru)
  • पोलिश विकिपीडिया (pl)
  • पुर्तगाली विकिपीडिया (pt)
  • सरल अंग्रेज़ी विकिपीडिया (simple)
  • तमिल विकिपीडिया (ta)
  • उर्दू विकिपीडिया (ur)

इसके अलावा इसमें कुछ विक्षनरी-प्रकल्प भी जोड़ना चाहुँगा जो निम्न प्रकार हैं:

  • अंग्रेज़ी (en)
  • मालागासी (mg)
  • फ़्रांसीसी (fr)
  • स्पैनी (es)
  • चीनी (zh)
  • रूसी (ru)
  • लिथुआनियाई (lt)
  • पॉलिस (pl)
  • स्वीडिश (sv)
  • कुर्दी (ku)
  • यूनानी (el)
  • डच (nl)
  • जर्मन (de)
  • कोरियाई (ko)
  • इतालवी (it)
  • तूर्की (tr)
  • तमिल (ta)
  • हंगरी (hu)
  • फिनिस (fi)
  • कन्नड़ (kn)
  • जापानी (ja)
  • मलयाली (ml)
  • बर्मी (my)
  • ओडिया (or)
  • तेलुगू (te)
  • फारसी (fa)
  • अरबी (ar)
  • थाई (th)
  • पस्तो (ps)
  • सिम्पल अंग्रेज़ी (simple)
  • स्वाहील (sw)

यदि आपकी इस सूची के साथ सहमति है तो कृपया मुझे बतायें। मैं इस चर्चा को फैब्रिकेटर पर ले जाऊँगा। अपना मत टिप्पणी के साथ दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:०४, ११ जून २०१५ (UTC)

संजीव जी, आपके केहने से मैने ये फैब पर रख दिया है।आप यहाँ follow कर सकते है।--YmKavishwar (वार्ता) ०३:११, १२ अप्रैल २०१६ (UTC)
@Sfic जी, विशेष:import कार्यरत हो गया है। कृपया आप टेस्ट करके जल्द बताइए की ये ठीक से काम कर रहा है या नहीं। ताकि हम फैब पर ये टास्क क्लोज कर सके। धन्यवाद।--YmKavishwar (वार्ता) ०१:३३, १४ अप्रैल २०१६ (UTC)
YmKavishwar जी, यह ठीक से काम कर रहा है। --Sfic (वार्ता) ०५:३१, १४ अप्रैल २०१६ (UTC)
@Sfic: जी, धन्यवाद।-़़YmKavishwar (वार्ता) ०६:४५, १४ अप्रैल २०१६ (UTC)

Request for sysop access

हिन्दी विक्षनरी में कई अनुवाद कार्यों हेतु मुझे कुछ समय के लिए इस अधिकार की आवश्यकता है। जैसे कुछ स्थानों में केंसल, सुरक्शित आदि लिखा हुआ है।--Sfic (वार्ता) ०७:२७, ७ जनवरी २०१६ (UTC)

  पूर्ण हुआ: रुस्लिक ने यह तीन माह के लिए अधिकार दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) १४:४५, २८ जनवरी २०१६ (UTC)

बॉट-उपाधि की प्रार्थना : sanskritnlpbot

सज्जनों को नमस्कार। मैं sanskritnlpbot नामक लेखा के लिए बॉट-उपाधि की प्रार्थना करता हूँ। इस से मै हिन्दीशब्दसागर से शब्दार्थ यहाँ जोडना चाहता हूँ। पिछले कार्ये के उदाहरण संस्कृतविकिकोश मेँ यहाँ देखसकते हैँ। Vishvas vasuki (वार्ता) १५:३५, २० मार्च २०१६ (UTC)

श्री विश्वास वासुकि को यह अधिकार तुरन्त दिया जाना चाहिये क्योंकि इस अधिकार की सहायता से वे हिन्दी विक्षनरी के लिये अत्यन्त उपयोगी कार्य करना चाहते हैं।--अनुनाद सिंह (वार्ता) ०७:२८, २२ मार्च २०१६ (UTC)
विश्वास जी, क्या आप थोड़ा कार्य (जैसा आपने संस्कृत विक्षनरी पर किया है) हिन्दी विक्षनरी पर करके दिखा सकें तो आपको यह फ्लैग देना उचित रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:४०, २२ मार्च २०१६ (UTC)
श्री संजीव कुमार जी, सादर प्रणाम। ये रहें ५ उदाहरण। Vishvas vasuki (वार्ता) ०४:३९, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)
मुझे आपका कार्य अच्छा लगा। आप चाहो तो मॅटा पर इसके लिए आवेदन कर सकते हो। मैं पूर्व प्रबन्धक के रूप में यह टिप्पणी लिख रहा हूँ। यदि वर्तमान प्रबन्धक भी अपना मत व्यक्त कर देते तो अच्छा होता।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०९:५१, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)
हिन्दी विक्षनरी में लगभग सभी शब्दों में एक ही तरह का रूप होता है, वैसा ही इसमें भी हो तो ठीक रहेगा।


=={{हिन्दी}}==
===संज्ञा/सर्वनाम/विशेषण===
# अर्थ
--Sfic (वार्ता) १०:२३, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)

सम्मान्य Sficजी, प्रणाम। ऐसे विन्यास के लिए अपेक्षित यन्त्र सिद्ध नहि है। यन्त्रों के सहायता से अथवा उस के बिना भी भविष्य में वैसा हो, पर मेरा सुझाव है कि तब तक उपयोक्ताओं के सुविधा के लिए कोश में जैसे दिखे वैसे हि अर्थ हम पृष्ठ के विच्छिन्नभागों में प्रस्तुत करें। Vishvas vasuki (वार्ता) १६:१८, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)
Vishvas vasuki जी, बिना [[कड़ी]] वाले लेखों को गिना नहीं जाता है। क्या आप इसमें कड़ी भी जोड़ सकते हो? यदि नहीं भी जोड़ने हो तो चलेगा। मैं बाद में उन लेखों को ठीक कर लूँगा। --Sfic (वार्ता) ०८:५३, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
  पूर्ण हुआ रुस्लिक जी, ने यह अधिकार दिया।--Sfic (वार्ता) ११:३५, ६ मई २०१६ (UTC)
Sficजी, मै आभारी हूँ। मै यह नहि जान पाया की यह [[कड़ी]] को जोडने का क्या तात्पर्य है। मैने तो यहाँ [[श्रेणी: प्रकाशितकोशों से अर्थ-शब्दसागर]] का उपयोग किया है। चलिये - अभि तो मै सारे शब्दोँ को उपारोपित करूँगा। 73.71.188.13 ०६:१०, १८ मई २०१६ (UTC)
मैं केवल यही बोल रहा था। कड़ी से मेरा तात्पर्य हिन्दी, शब्द, ध्वनि, night इन सब से है। जिसे जोड़ने के लिए [[]] का उपयोग किया जाता है। {{हिन्दी}} और कुछ साँचों में मैंने कड़ी डाल दिया है। इसके बिना विक्षनरी में शब्दों की संख्या नहीं बढ़ती है। इससे बाद में पता ही नहीं चलेगा की विक्षनरी में कितने शब्द है। उदाहरण के लिए कुछ वर्ष पूर्व एक लाख से अधिक शब्द बनाए गए थे। लेकिन उनमें एक भी कड़ी नहीं होने के कारण आज भी हिन्दी विक्षनरी में शब्दों की संख्या हजारों में ही है। --Sfic (वार्ता) १२:५३, १८ मई २०१६ (UTC)
अच्छा Sfic जी। मैने साँचा:हिन्दी को देख कर समझ लिया की आप " [[श्रेणी:हिन्दी]]" को भी मिलाना चाहते हैं। ठीक है - वैसा हि करूँगा। Vishvas vasuki (वार्ता) ०१:११, २४ मई २०१६ (UTC)
फिर सोच कर मैने तय किया की आप शब्दसागर के अर्थों को पृष्ठो में =={{हिन्दी}}== विभाग देखना चाहते हैं। ठीक है - वैसा भी करने का प्रयास करूँगा। Vishvas vasuki (वार्ता) ०१:२१, २४ मई २०१६ (UTC)
Vishvas vasuki जी, आपने बहुत अच्छी तरह से जोड़ा है। --Sfic (वार्ता) ०९:३५, २४ मई २०१६ (UTC)

अर्थहीन शब्द

दो बॉट के द्वारा भारत के स्थानों के बारे में कई शब्द बनाएँ गए हैं। लेकिन यह सभी अर्थहीन है। अतः मुझे लगता है कि इन शब्दों को हटाना ही ठीक रहेगा।

--Sfic (वार्ता) ११:०९, ८ अप्रैल २०१६ (UTC)

@संजीव जी, इसे डाले एक सप्ताह से अधिक हो गया है। क्या मैं इसे "कई पृष्ठ हटाएँ" वाले से हटा दूँ? --Sfic (वार्ता) ०८:४९, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
हाँ, आप इसको बेसक एक साथ हटा सकते हैं। क्योंकि यहाँ चर्चा के लिए एक सप्ताह से अधिक समय व्यतीत हो चुका है और ये सभी पृष्ठ विक्षनरी के लायक नहीं हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०९:४५, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
@संजीव जी, जब में इसे हटाने के लिए "कई पृष्ठ हटाएँ" में गया तो पता चला कि यह केवल हाल ही में बने पृष्ठों को हटाने के लिए ही काम करता है। --Sfic (वार्ता) ११:००, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
हाँ, मैं भी भूल गया था। आप बॉट स्क्रिप्ट को मूल खाते के लिए काम में लेकर भी इनको हटा सकते हो। लेकिन अभी मैंने देखा तो ज्ञात हुआ कि ऐसा करने में भी एक और परेशानी है। ऐसे पृष्ठों की संख्या हज़ारों में है और मुझे लगता है इनको हटाने के बाद विक्षनरी पर पृष्ठों की संख्या सैकड़ों में रह जायेगी। इतना बड़ा फैसला हमारे २ लोगों के निर्णय पर लेना भविष्य के लिए गलत फैसला हो सकता है। आप इसको विस्तार से लिखो। इसके लिए आपको विक्षनरी पर कैसे पृष्ठ बनाये जाते हैं, इसका भी विवरण देना होगा और इन पृष्ठों की संख्या भी लिख दोगे तो अच्छा होगा। इसके बाद हिन्दी विकिपीडिया की चौपाल पर भी एक सन्देश छोड़ना उचित होगा। इसके बाद इन पृष्ठों को बॉट खाते से हटाना और ज्यादा लाभदायक होगा। आपने भी एक बॉट बना रखी है। यहाँ एक सप्ताह का समय देने के बाद आपके बॉट खाते को विक्षनरी पर बॉट + प्रबन्धन अधिकार दिलाये जायेंगे और उससे पृष्ठ हटाने का कार्य किया जायेगा। इतने पृष्ठों को बॉट से हटाने में भी कई दिन का समय लगेगा। हाँ यदि इस कार्य में किसी तरह की असुविधा हुई तो मैं सहयोग करने का पूर्ण प्रयास करुँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) १७:२८, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
@संजीव जी, इन लेखों को हटाने से हिन्दी विक्षनरी में लेखों की संख्या में कोई अंतर नहीं होगा। क्योंकि विक्षनरी केवल कम से कम एक कड़ी वाले लेखों को ही गिनता है। इन दो बॉट खातो से एक लाख से अधिक शब्द बने हैं। फिर भी विक्षनरी में 12 हजार के करीब लेख दिखा रहा है। --Sfic (वार्ता) ०५:०१, १९ अप्रैल २०१६ (UTC)
यदि ऐसी बात है तो फिर अपनी बॉट को आप प्रबन्धक बॉट के लिए नामांकित कर सकते हो। उसके बाद आप इन पृष्ठों को हटा देना। प्रबन्धक बॉट के लिए बॉट धारक स्वयं भी प्रबन्धक होना चाहिए और आप यहाँ प्रबन्धक भी हो। हम एक वर्ष के लिए प्रबन्धक-बॉट अधिकार माँग लेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०७:१६, १९ अप्रैल २०१६ (UTC)
@संजीव जी, मेटा पर इसे ले जाने के लिए धन्यवाद। मुझे लग रहा था कि इसमें सात दिन का समय लगेगा। अब पहले बॉट फ्लैग हेतु नामांकन करना पड़ेगा या दोनों को एक साथ ही कर दूँ? --Sfic (वार्ता) ०७:३७, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)
हाँ, आपको बॉट खाते को प्रबन्धक-बॉट के रूप में नामांकन करना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:१८, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)
इनपृष्ठो के बारेमे बात चौपालपर पहले भी रखी थी, इन पृष्टोंको हटाने को समर्थन।
`Mahitgar (वार्ता)

Nomination for sysop access for Sfic

मैं हिन्दी विक्षनरी पर वर्तमान में अस्थायी प्रबन्धक Sfic जी के कार्यकाल को बढ़ाकर उन्हें स्थायी प्रबन्धक बनाने के लिए आवेदन करता हूँ। हिन्दी विक्षनरी पर दो अन्य प्रबन्धक भी हैं लेकिन वो लम्बे समय से सक्रिय नहीं हैं और उनके सक्रिय होने की सम्भावना भी बहुत कम है। अतः मैं चाहता हूँ कि Sfic जी को यहाँ स्थायी प्रबन्धक बनाया जाये।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०७:२५, १९ अप्रैल २०१६ (UTC)

धन्यवाद --Sfic (वार्ता) १४:१४, २३ अप्रैल २०१६ (UTC)

समर्थन

टिप्पणी

  पूर्ण हुआ: MF-W ने यह अधिकार 2016-10-24 (२४ अक्टूबर २०१६) तक के लिए दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:१५, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)

Request for sysop-bot flag for Sficbot

ऊपर के चर्चा अनुसार WiktBot के सभी 35,314 और VibhijainBot के सभी 70,183 शब्द (कुल 1,05,497 शब्द) अर्थहीन है। इतने लेखों को हटाने के लिए बॉट और प्रबन्धक के अधिकार की आवश्यकता है। जिससे इन्हें आसानी से हटाया जा सके। --Sfic (वार्ता) ०८:४५, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)

  •   समर्थन मुझे लगता है आपको यह अधिकार किसी निश्चित समयावधि के लिए मिलेगा। अतः बॉट अधिकार अनन्तकाल के लिए तथा प्रबन्धक अधिकार किसी निश्चित समयावधि के लिए ले सकते हो। इसमें कई माह लग जायेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) २२:४४, २७ अप्रैल २०१६ (UTC)
  •   समर्थन-YmKavishwar (वार्ता) ०८:०८, ६ मई २०१६ (UTC)

टिप्पणी

  पूर्ण हुआ: रुस्लिक ने बॉट अधिकार दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) १५:५९, ६ मई २०१६ (UTC)
  पूर्ण हुआ: नाहिद सुल्तान जी ने छः माह के लिए बॉट को प्रबन्धक-बॉट अधिकार दिया। 06 नवम्बर 2016 को बॉट अधिकार रहेगा लेकिन प्रबन्धन अधिकार खत्म हो जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) १२:३०, ७ मई २०१६ (UTC)

अर्थहीन शहरों के नाम

ऊपर अर्थहीन शब्द नामक अनुभाग के चर्चा में WiktBot और VibhijainBot के बनाये लेखों को हटाने हेतु चर्चा हुआ था। लेकिन श्रेणी:शहर में इनके द्वारा बनाये लेखों में नाम δηεκιαξύλη Jamtara κασηιπυρ, υτταραχαντ आदि जैसा नाम है। किसी भी शब्द में कोई अर्थ नहीं दिया हुआ है। लेकिन इस श्रेणी में कुछ ऐसे शब्द भी हैं जो एक शब्द वाले हैं, जबकि बाकी पूरे लेख एक से अधिक शब्द वाले थे।

इन सभी लेखों को पहले के चर्चा के अनुसार हटाया जाना था। पर हो सकता है कि इस श्रेणी के कुछ लेखों को रखने योग्य बनाया जा सकता है। इस कारण इसे हटाने से पूर्व आप सभी से राय जानना चाहता हूँ। --Sfic (वार्ता) १२:४५, २० जून २०१६ (UTC)

पूर्वोक्त चर्चा और इन पृष्ठों को देखते हुए इन्हें हटाने हेतु समर्थन है। पिछली चर्चा में इसके लिये आपको संजीव जी और महितगर जी की सहमति मिल ही चुकी है। अतः जिन्हें आप रखने लायक पायें उन्हें छोड़कर बाकी सभी पन्ने हटा सकते हैं। इस कार्य में मेरा भी समर्थन ! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) ११:२५, ३० जुलाई २०१६ (UTC)