आपके परिवर्तनोंके स्रोत सम्पादन

नमस्कार विजयजी। हिन्दी विक्शनरीमें आपका स्वागत है। यह बडी खुशीकी बात है की आप इस प्रयत्न में अपना योगदान देना चाहते हैं। सदस्य:Yann हिन्दी विक्शनरीके कर्ता—हर्ता हैं। उनकी मेहनत की बदौलत यह प्रकल्प इस मुकाम तक पहुंच सका है। यान्न फ्रैन्च हैं पर भारतीय संस्कृति और भाषाओंमे बहुत रस और रुचि दिखाते हैं। आप को यहां योगदान देनेमें किसीभी तरहकी दिक्कत हो तो आप उनका संपर्क कर सकते हैं। आप उनके वार्ता पत्र पर जा कर उनको संदेश लिख सकते हैं। (मेरा वार्ता पत्र यहां पर है:सदस्य वार्ता:Spundun, लेकिन मैं ज़्यादातर गुजराती विकिपीडिया पर काम करता हुं।) याद रहे के हिन्दी यान्न की मातृभाषा या राष्ट्रभाषा नही है। इसलिये उनके साथ संपर्क करने के लिए अंग्रेज़ीका प्रयोग करें तो ज़्यादा आसान रहेगा।

यह संदेश आपके द्वारा हालही में कीये गये परिवर्तनोंके बारेमें है। दरअसल विक्शनरीमें भाषाओं का नाम सुधारने का काम बडी मुश्कील भरा है। क्योंकी कैटेगरीज़(Categories) के नाम भी भाषा के उपर होते हैं। और कैटेगरी के नाम बदलने की सुविधा इस समय विक्शनरी के सॉफ्टवॅरमें नही है। इसके अलावा आपने जो ज़्यादातर सुधार किये थे, वह इतने आवश्यक नही है कि जीनके कारण इतना काम किया जाए। विक्शनरी में कोइ भी व्यक्ति आकर कीसीभी पत्रको बदल सकता है, पर भाषाके नाम अगर ऐसे बदलते रहें तो बहुत ज़्यादा अनावश्यक कार्य करना पडे। इसी वजहसे यान्नने आपसे पूछाथा की आपके पास कोइ आधारभूत स्रोत हैं इन सुधारों के बारे में। हमारे विचारमें आपने जो सुधार किये हैं उसमेंसे ज़्यादातर इतने ज़रुरी नहीं हैं। हमारे खयालमें यह केवल अपनी अपनी पसंद का विषय है की कौनसा शब्द उपयोगमें लिया जाय। इस लिए अगर कोइ आधारभूत, और बडी संस्था द्वारा मानित शब्द अगर न हो तो हम उनको जैसे थे वैसे रखना चाहेंगे। एक बार फिरसे आपको धन्यवाद देते हुए, इसी तरह विक्शनरी को बढानेमें आपके योगदान को हम प्रोत्साहन देना चाहेंगें।

नमस्कार। --स्पंदन ०९:०८, १२ मार्च २००५ (UTC)

Your account will be renamed सम्पादन

०१:५६, १८ मार्च २०१५ (UTC)

०८:०९, १९ अप्रैल २०१५ (UTC)