शब्द व्याकरण-१ व्याक-२ व्याक-३ व्याक-४ व्याक-५ अर्थ-१ अर्थ-२ अर्थ-३ अर्थ-४ अर्थ-५
अंक पुलिंग पुलिंग पुलिंग पुलिंग पुलिंग क्रोड़, गोद; संख्या के सूचक चिह्न; परीक्षा आदि में सफलता की सूचक इकाइयां (नंबर); नाटक का एक खंड या भाग जिसमें कई दृश्य हो सकते है; पत्र-पत्रिकाओं का किसी निश्चित समय पर होने वाला प्रकाशन।
अंकुर पुलिंग - - - - गुठली, बीज आदि से निकलने वाला नया डंठल, जड़ या डाल से निकलने वाला नया पत्ता; - - - -
अंकुश पुलिंग पुलिंग - - - लोहे का कांटा जिससे हाथी को चलाया और वश में किया जाता है; नियंत्रण, दबाव या रोक। - - -
अंग पुलिंग पुलिंग पुलिंग - - शरीर के विभिन्न अवयव; शरीर, देह; भाग। - -
अंचल पुलिंग पुलिंग - - - सीमा के आसपास का प्रदेश; आंचल या पल्ला। - - -
अंडा पुलिंग - - - - कुछ विशिष्ट मादा जीवों के गर्भाश्य से निकलने वाला एक पिंड। - - - -
अंत पुलिंग - - - - समाप्ति, अवसान। - - - -
अंतरंग विशेषण विशेषण - - - घनिष्ठ, आत्मीय; भीतरी। - - -
अंतर पुलिंग पुलिंग - - - दो वस्तुओं के बीच की दूरी, फासला; भेद, भिन्नता। - - -
अंतरिक्ष पुलिंग - - - - पृथ्वी तथा अन्य ग्रहों या लोकों के बीच का स्थान। - - - -
अंतर्राष्ट्रीय विशेषण - - - - एक से अधिक राष्ट्रों से संबंध रखने वाला। - - - -
अंतिम विशेषण विशेषण - - - सबसे पीछे का, आखिरी; चरम, परम। - - -
अंदर क्रिया विशेषण - - - - भीतर। - - - -
अंधकार पुलिंग - - - - अंधेरा - - - -
अंधा विशेषण - - - - देखने की शक्ति से रहित। - - - -
अंश पुलिंग - - - - भाग, हिस्सा, खंड, टुकड़ा। - - - -
अकड़ना अकारात्मक क्रिया अकारात्मक क्रिया - - - कड़ा होना, ऐंठना; घमंड दिखाना या दुराग्रह करना। - - -
अकाल पुलिंग पुलिंग - - - दुर्भिक्ष; कमी, अभाव। - - -
अकेला विशेषण - - - - बिना साथी का। - - - -
अक्ल स्त्रीलिंग - - - - बुद्धि, समझ। - - - -
अक्सर अव्यय - - - - बहुधा, प्राय:। - - - -
अक्षर पुलिंग विशेषण - - - वर्ण। अविनाशी, नित्य। - - -
अखंड विशेषण - - - - जिसके खंड न हुए हों, पूरा, समूचा। - - - -
अखबार पुलिंग - - - - समाचार पत

== ्र। || - || - || - || -

अखरना अकारात्मक क्रिया - - - - बुरा या अप्रिय लगना, खलना, ख़टकना। - - - -
अखाड़ा पुलिंग पुलिंग - - - व्यायामशाला, कसरत करने का स्थान; साधुओं की साम्प्रदायिक मंडली या उनके रहने का स्थान। - - -
अगर अव्यय पुलिंग - - - यदि, जो। एक पेड़ जिसकी लकड़ी बहुत सुगंधित होती है। - - -
अगरबत्ती स्त्रीलिंग - - - - वह बत्ती जो सुगंधि के निमित्त जलाई जाती है। - - - -
अगला विशेषण विशेषण - - - सबसे आगे, सबसे पहले या सामने वाला; भविष्य में आने वाला। - - -
अगाध विशेषण विशेषण विशेषण - - अथाह; बहुत अधिक (प्रेम आदि); अपार। - -
अग्नि स्त्रीलिंग - - - - आग। - - - -
अग्रज पुलिंग - - - - बड़ा भाई - - - -
अचल विशेषण विशेषण - - - जो अपने स्थान पर बना रहे, गतिहीन, स्थिर; सदा एक-सा बना रहने वाला। - - -
अचानक क्रिया विशेषण - - - - बिना पूर्व सूचना के, एकाएक, सहसा। - - - -
अच्छा विशेषण विशेषण अव्यय - - ठीक, उपयुक्त; जो बुरा न हो, दोष-रहित। आश्चर्य, स्वीकृतिसूचक अव्यय। - -
अजगर पुलिंग - - - - एक विशाल सर्प जो बकरी, हिरन आदि को निगल जाता है। - - - -
अजायबघर पुलिंग - - - - वह भवन जहां पर पुराकालीन कला-कौशल संबंधी विभिन्न प्रकार की अद्भुत और विलक्षण वस्तुएं संग्रहीत तथा प्रदर्शित की जाती हैं, संग्रहालय। - - - -
अटकना अकारात्मक क्रिया - - - - चलते-चलते या कोई काम करत-करते रुक जाना, रुकना। - - - -
अड़ना अकारात्मक क्रिया अकारात्मक क्रिया - - - बीच में रुकना या फंसना; हठ करना। - - -
अड्डा पुलिंग - - - - टिकने, ठहरने या बैठने का स्थान। - - - -
अणु पुलिंग पुलिंग - - - किसी तत्व या धातु का वह बहुत छोटा अंश जिसमें उसके सभी संयोजक अंश वर्तमान हों; अत्यन्त सूक्ष्म मात्रा या वस्तु। - - -
अतिथि पुलिंग - - - - पाहुना, अभ्यागत, मेहमान। - - - -
अदालत स्त्रीलिंग - - - - न्यायालय। - - - -
अधिक विशेषण विशेषण - - - बहुत; अतिरिक्त। - - -
अधिवेशन पुलिंग - - - - किसी बड़ी सभा की लगातार होने वाली बैठकों का सामूहिक नाम। - - - -
अधिसूचना स्त्रीलिंग - - - - किसी बात की ओर विशिष्ट रूप से ध्यान आकृष्ट करने के लिए दी जाने वाली सूचना (नोटिफिकेशन)। - - - -
अधूरा विशेषण - - - - जो पूरा न हो या जो समाप्त न हुआ हो। - - - -
अध्यक्ष पुलिंग पुलिंग - - - किसी संघ, संस्था, समिति आदि का प्रधान; स्पीकर, चेयरमैन। - - -
अध्यादेश पुलिंग - - - - वह आधिकारिक आदेश जो किसी कार्य, व्यवस्था आदि के संबंध में राज्य के प्रधान शासक द्वारा निकाला गया हो (आर्डिनेंस)। - - - -
अध्यापक पुलिंग - - - - पढ़ाने वाला, शिक्षक। - - - -
अध्याय पुलिंग पुलिंग - - - ग्रंथ या पुस्तक का खंड या विभाग; प्रकरण। - - -
अनगिनत विशेषण - - - - बहुत अधिक। - - - -
अनशन पुलिंग पुलिंग - - - आहार त्याग, उपवास; भूख-हड़ताल। - - -
अनाथ पुलिंग विशेषण - - - जिसका पालन-पोषण करने वाला कोई न हो। असहाय, अशरण, दीन, दुखी। - - -
अनाथालय पुलिंग - - - - वह स्थान जहां अनाथों का पालन-पोषण होता है। - - - -
अनावरण पुलिंग - - - - किसी महापुरुष के चित्र, मूर्ति आदि से समारोहपूर्वक परदा हटा कर उसे सर्व-साधारण के लिए दर्शनीय किया जाना, उद्घाटन। - - - -
अनिवार्य विशेषण - - - - जिससे बचा न जा सके, अवश्यभावी। - - - -
अनुकरण पुलिंग - - - - नकल, अनुसरण। - - - -
अनुक्रमणिका स्त्रीलिंग - - - - किसी विशेष क्रम के आधार पर बनाई गई सूची। - - - -
अनुज पुलिंग - - - - छोटा भाई। - - - -
अनुराग पुलिंग - - - - प्रेम, आसक्ति। - - - -
अनुवाद पुलिंग - - - - एक भाषा में लिखि या कही हुई बात को दूसरी भाषा में कहने या लिखने की क्रिया, भाषांतर। - - - -
अनुसंधान पुलिंग - - - - खोज, अन्वेषण। - - - -
अनुसार क्रिया विशेषण - - - - किसी के ढंग या रूप से मिलता हुआ, अनुरूप। - - - -
अनुसूचित विशेषण - - - - जिसे अनुसूची में स्थान मिला हो। - - - -
अनुसूची स्त्रीलिंग - - - - किसी लेख या ग्रंथ के अंत में परिशिष्ट के रूप में लगी हुई सूची (शैड्यूल)। - - - -
अनेक विशेषण - - - - एक से अधिक, कई, बहुत। - - - -
अन्न पुलिंग - - - - अनाज। - - - -
अन्य विशेषण - - - - दूसरा। - - - -
अन्याय पुलिंग पुलिंग - - - न्याय-विरुद्ध कार्य; अति अनुचित व्यवहार। - - -
अपना विशेषण पुलिंग - - - आत्मसंबंधी, निजका। आत्मीय, स्वजन। - - -
अपनाना सकारात्मक क्रिया सकारात्मक क्रिया - - - अपना बनाना; ग्रहण करना, स्वीकार करना। - - -
अपने-आप क्रिया विशेषण क्रिया विशेषण - - - बिना किसी की प्रेरणा के; स्वत: खुद-बखुद। - - -
अपमान पुलिंग पुलिंग - - - मानहानि, अनादर; तिरस्कार। - - -
अपराध पुलिंग पुलिंग - - - अनुचित या दंडनीय कार्य; दोष, गलती। - - -
अपराधी विशेषण - - - - अपराध करने वाला। - - - -
अपराह्न पुलिंग - - - - दोपहर के बाद का काल, तीसरा पहर। - - - -
अपाहिज पुलिंग - - - - लूला लंगड़ा, विकलांग। - - - -
अफसर पुलिंग - - - - अधिकारी। - - - -
अफीम स्त्रीलिंग - - - - पोस्त के डंठलों से निकाला जाने वाला मादक पदार्थ। - - - -
अभयदान पुलिंग - - - - सुरक्षा का वचन देना। - - - -
अभिनंदन पुलिंग - - - - किसी को पूज्य मान कर उसके प्रति शुभकामना और श्रद्धा प्रकट करना। - - - -
अभिनय पुलिंग - - - - आंगिक चेष्ठा, हावभाव। - - - -
अभिनेता पुलिंग - - - - रंगमंच पर अभिनय या नाटक करने वाला। - - - -
अभिप्राय पुलिंग पुलिंग - - - उद्देश्य, प्रयोजन; आशय, मतलब। - - -
अभिभावक पुलिंग - - - - सरंक्षक (गार्जियन)। - - - -
अभिमान पुलिंग - - - - अहंकार, घमंड। - - - -
अभियान पुलिंग पुलिंग - - - किसी विशिष्ट कार्य की सिद्धि के लिए दल-बल सहित जाना; सैनिक आक्रमण, चढ़ाई। - - -
अभियुक्त पुलिंग - - - - वह जिस पर न्यायालय में कोई अभियोग लगाया गया हो, मुलजिम, अपराधी। - - - -
अभियोग पुलिंग पुलिंग - - - अपराध का आरोप; दंड दिलाने के लिए न्यायालय से की जाने वाली फरियाद, मुक़दमा। - - -
अभिलाषा स्त्रीलिंग - - - - इच्छा, कामना, आकांक्षा। - - - -
अभिलेख पुलिंग - - - - किसी घटना, विषय, व्यक्ति आदि से संबंधित लिखित प्रामाणिक सामग्री। - - - -
अभिवादन पुलिंग - - - - श्रद्धापूर्वक किय़ा जाने वाला नमस्कार, प्रणाम। - - - -
अभिशाप पुलिंग - - - - शाप, अहित कामनासूचक शब्द। - - - -
अभी क्रिया विशेषण क्रिया विशेषण - - - इसी समय, इसी क्षण, तुरंत; आजकल, इन दिनों। - - -
अभीष्ट विशेषण, पुलिंग विशेषण,पुलिंग - - - जिसकी इच्छा या कामना की जाए; मनोरथ। - - -
अभ्याय पुलिंग - - - - दक्षता प्राप्त करने के लिए दत्तचित्त होकर किसी काम को बार-बार करने की क्रिया। - - - -
अमर विशेषण विशेषण - - - कभी न मरने वाला; जिसका कभी अंत, क्षय या नाश न हो। - - -
अमल पुलिंग - - - - प्रयोग, व्यवहार। - - - -
अमानत स्त्रीलिंग - - - - धरोहर, थाती। - - - -
अमावस्या स्त्रीलिंग - - - - चांद मास के कृष्ण पक्ष का अंतिम दिन जिसमें रात को चंद्रमा की एक भी कला नहीं दिखाई देती। - - - -
अमिट विशेषण विशेषण - - - मिटने या नष्ट न होने वाला, स्थायी। अटल, अवश्यंभावी। - - -
अमीर पुलिंग पुलिंग - - - धनवान, व्यक्ति, रईश; सरदार, प्रमुख। - - -
अमुक विशेषण - - - - कोई अनिश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु, फलां। - - - -
अमृत पुलिंग - - - - एक प्रसिद्ध कल्पित पेय जिसके सम्बंध में यह मान्यता है कि उसके पीने से प्राणी सदा के लिए अमर हो जाता है, सुधा, पीयूष। - - - -
अम्ल पुलिंग पुलिंग - - - खट्टापन, खटाई; तेजाब (एसिड)। - - -
अरथी (अर्थी) स्त्रीलिंग - - - - वह तख्ता, सीढ़ी आदि जिस पर मृत शरीर को अंत्येष्टि के लिए ले जाया जाता है, जनाजा। - - - -
अरण्य (वन, जंगल) पुलिंग - - - - घने पेड़ों का समूह, वनस्थली,जंगल। - - - -
अराजकता स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - अव्यवस्था; शासनतंत्र का अभाव। - - -
अरुण विशेषण पुलिंग पुलिंग - - लाल रंग का, रक्त वर्ण का; सुर्ख। गहरा लाल रंग; सूर्य। - -
अर्चना स्त्रीलिंग - - - - पूजा, वंदना। - - - -
अर्थ पुलिंग पुलिंग - - - अभिप्राय, माने; धन-संपत्ति, पैसा। - - -
अर्थशास्त्र विशेषण - - - - वह शास्त्र जो मनुष्य की आर्थिक क्रियायों का विवेचन करता है और उपयोगी पदार्थों के उत्पादन, उपभोग, वितरण और विनिमय की समुचित जानकारी देता है। - - - -
अर्ध विशेषण - - - - आधा। - - - -
अर्धमासिक विशेषण - - - - मास के आधे भाग का, पाक्षिक। - - - -
अर्धांगिनी स्त्रीलिंग - - - - धर्मपत्नी। - - - -
अर्पण पुलिंग - - - - किसी को आदरपूर्वक कुछ देना, सौंपना या भेंट करना। - - - -
अलंकरण पुलिंग - - - - पदक या पदवी द्वारा विभूषित करने की क्रिया। - - - -
अलंकार पुलिंग पुलिंग पुलिंग - - सौंदर्यवर्धक वस्तु या सामग्री, सजावट; आभूषण, गहना; रचनागत विशिष्ट शब्दयोजना या अर्थ चमत्कार। - -
अलग विशेषण विशेषण - - - दूर हटा हुआ, पृथक; औरों से भिन्न। - - -
अलता पुलिंग - - - - लाख से बना हुआ वह लाल रंग जो स्त्रियां शोभा के लिए पैरों में लगाती है, महावर। - - - -
अलबम पुलिंग - - - - तसवीरें रखने की किताब या कापी, चित्राधार। - - - -
अलमारी स्त्रीलिंग - - - - काठ, लोहे आदि का या दीवार में बना एक प्रकार का ऊंचा या लंबा आधान, जिसमें चीजें रखने के लिए खाने या घर बने होते है। - - - -
अलापना सकारात्मक क्रिया - - - - गाने के समय लंबा स्वर खींचना, तान लगाना। - - - -
अलावा अव्यय - - - - अतिरिक्त, सिवाय। - - - -
अलौकिक विशेषण विशेषण - - - जो इस लोक में न मिलता हो, लोकोत्तर; असाधारण, अद्भुत। - - -
अल्प विशेषण विशेषण - - - कम थोड़ा, विरल; तुच्छ। - - -
अल्पविराम पुलिंग - - - - एक विराम चिह्न जो वाक्य के पदों में पार्थक्क दिखाने या बोलने में कुछ ठहराव सूचित करने के लिए प्रयुक्त होता है (कॉमा)। - - - -
अल्पसंख्यक विशेषण - - - - वह दल, पक्ष या समाज जिसके अनुयायियों की संख्या अन्य दलों, पक्षों या समाजों से अपेक्षाकृत कम हो। - - - -
अल्पाहार पुलिंग - - - - उचित या साधारण से बहुत कम खाना, थोड़ा भोजन। - - - -
अवकाश पुलिंग पुलिंग - - - छुट्टी या फुरसत का समय; रिक्त या शून्य स्थान। - - -
अवज्ञा स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - किसी आज्ञा या कानून को न मानना, उल्लंधन; अनादर, अपमान। - - -
अवतरण पुलिंग पुलिंग - - - लेख, वचन आदि का उद्धृत, अंश, उद्धरण; ऊपर से नीचे आना, उतरना। - - -
अवतार पुलिंग पुलिंग - - - पौराणिक मान्यता के अनुसार ईश्वर का भौतिक या मानव रूप धारण करके इस संसार में आना; जिसके संबंध में यह माना जाता है कि वह ईश्वर का अंश और प्रतिनिधि है। - - -
अवयव पुलिंग पुलिंग - - - शरीर का कोई अंग; किसी वस्तु का कोई अंश, भाग, हिस्सा। - - -
अवरोह पुलिंग पुलिंग - - - ऊपर या ऊंचाई से नीचे आना, उतरना; संगीत में स्वरों के ऊपर से नीचे आने का क्रम। - - -
अवलंब पुलिंग - - - - आश्रय, सहारा, भरोसा। - - - -
अवशेष पुलिंग - - - - जो उपयोग, नाश, व्यय आदि के उपरांत बाकी रहे। - - - -
अवश्य क्रिया विशेषण - - - - निश्चित रूप से, जरूर। - - - -
अवसर पुलिंग - - - - सुयोग, मौका। - - - -
अवसाद पुलिंग पुलिंग - - - आशा, उत्साह, शक्ति आदि का अभाव, शिथिलता, उदासी; विषाद, रंज। - - -
अवसान पुलिंग पुलिंग - - - अंत, समाप्ति; मरण, मृत्यु। - - -
अवहेलना स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - अवज्ञा, तिरस्कार; उपेक्षा, तिरस्कार। - - -
अवांछित विशेषण - - - - जो चाहा न गया हो। - - - -
अवाक् विशेषण - - - - मौन, चुप, स्तब्ध। - - - -
अविकल विशेषण विशेषण - - - ज्यों का त्यों; पूरा, संपूर्ण। - - -
अविरल विशेषण विशेषण - - - जो विरल अर्थात् दूर-दूर पर स्थित न हो, घना, सघन; अतंरहीन, निरंतर। - - -
अविलंब क्रिया विशेषण - - - - बिना देर किए, तुरंत, तत्काल। - - - -
अवैतनिक विशेषण - - - - बिना वेतन का (आनरेरी)। - - - -
अवैध विशेषण - - - - जो विधि या विधान के विरुद्ध हो। - - - -
अव्यवस्था स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - व्यवस्था (क्रम, नियम, मर्यादा आदि) का अभाव, गड़बड़ी; प्रबंध आदि में होने वाली गड़बड़ी, कुव्यवस्था। - - -
अशुद्ध विशेषण विशेषण - - - जो शुद्ध न हो, जिसमें पवित्रता का अभाव हो, अपवित्र; जिसका शोधन या संस्कार न हुआ हो, दोषपूर्ण, त्रुटिपूर्ण। - - -
अशुद्धि स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - शुद्ध न होने की अवस्था या भाव, अशुद्धता। त्रुटि, गलती। - - -
अशुभ विशेषण पुलिंग पुलिंग - - जो शुभ (भला या हितकर) न हो, अमांगलिक या बुरा। अंमंगल, अहित; दोष या पाप। - -
अश्लील विशेषण - - - - नैतिक या सामाजिक आदर्शों , से च्युत, सभ्य पुरुषों की रुचि के प्रतिकूल, गंदा फूहड़। - - - -
अष्टमी स्त्रीलिंग - - - - शुक्ल या कृष्ण पक्ष की आठवीं तिथि। - - - -
असंख्य विशेषण विशेषण - - - जो गिनती में बहुत अधिक हो; जिसकी गिनती न हो सके, अनगिनत। - - -
असंगत विशेषण विशेषण - - - जो संगत न हो, बेमेल, असंबद्ध, प्रसंग-विरुद्ध; अनुचित, अनुपयुक्त। - - -
असंतोष पुलिंग - - - - संतोष का अभाव। - - - -
असंभव विशेषण - - - - जो कभी घटित न हो सके। - - - -
असत्य विशेषण - - - - जो सत्य या उसके अनुरूप॒ न हो, झूठा या मिथ्या। - - - -
असभ्य विशेषण - - - - जो सभ्य न हो, अशिष्ट, गंवार। - - - -
असमंजस पुलिंग - - - - कुछ करने, कहने आदि से पहले की वह मानसिक स्थिति जिसमें कर्त्तव्य निश्चित या स्थिर न हो सका हो, दुविधा। - - - -
असमर्थ विशेषण विशेषण - - - अशक्त; जो किसी विशिष्ट काम को कर सकने के योग्य न हो। - - -
असर पुलिंग - - - - प्रभाव। - - - -
असल विशेषण पुलिंग - - - वास्तविक। मूलधन। - - -
असली विशेषण - - - - असल। - - - -
असहयोग पुलिंग - - - - औरो के साथ मिलकर काम न करने की क्रिया या भाव। - - - -
असह्य विशेषण - - - - जो सहा न जा सके, उम्र, तीव्र या विकट। - - - -
असाधारण विशेषण - - - - जो सामान्य न हो, असामान्य। - - - -
असीम विशेषण विशेषण - - - जिसकी कोई सीमा न हो; बहुत अधिक, अपार। - - -
असुर पुलिंग - - - - दैत्य, दानव, राक्षस। - - - -
असुविधा स्त्रीलिंग स्त्रीलिंग - - - सुविधा का अभाव; कठिनाई। - - -
अस्तबल पुलिंग - - - - वह स्थान जहां घोड़े बांधे जाते है, घुड़साल, अश्वशाला। - - - -
अस्तव्यस्त विशेषण - - - - जिसका क्रम या व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो चुकी हो, इधर-उधर बिखरा हुआ, तितर-बितर। - - - -
अस्तित्व पुलिंग - - - - होने का भाव, विद्यमानता, सत्ता। - - - -
अस्त्र पुलिंग - - - - फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार। - - - -
अस्थि स्त्रीलिंग - - - - हड्डी। - - - -
अस्थिर विशेषण - - - - जिसमें स्थिरता न हो, गतिमान, चंचल। - - - -
अस्पताल पुलिंग - - - - वह स्थान जहां रोगियों की चिकित्सा की व्यवस्था होती है, चिकित्सालय। - - - -
अस्वस्थ विशेषण विशेषण - - - जो स्वस्थ न हो, बीमार या रोगी; दूषित, बुरा। - - -
अहं पुलिंग - - - - अहंकार, अभिमान। - - - -
अहंकार पुलिंग - - - - अभिमान, गर्व। - - - -
अहाता पुलिंग पुलिंग - - - चारों ओर से घिरा हुआ मैदान या स्थान, हाता; चारदिवारी। - - -
अहिंसा स्त्रीलिंग - - - - किसी की हत्या न करने या किसी को किसी भी तरह से तनिक भी कष्ट न पहुंचाने की क्रिया या भावना। - - - -
अहित पुलिंग - - - - भलाई का अभाव या उसका विपरीत भाव, अपकार, हानि। - - - -