हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

सेला ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शल्लक, शल्क (=छिलका, मछली का सेहरा)]

१. रेशमी चादर या दुपट्टा ।

२. साफा । रेशमी शिरोबंध । उ॰—कौऊ कुंद बेला भूखन नवेला धरै कोऊ पाग सेला कोऊ सजै साज छेला सो ।—गोपाल (शब्द॰) ।

सेला ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शालि] वह धान जो भूसी छाँटने के पहले कुछ उबाल लिया गया हो । भुँजिया धान ।