विक्षनरी:विक्षनरी क्या है?

यह लेख अंग्रेज़ी विकि से अनुवाद किया हुआ है।

विक्षनरी विभिन्न भाषाओं से संबन्धित एक वेब शब्दकोश है। जिसमें विभिन्न विषयों से संबंधित शब्दावली का संग्रह रूप दिया जाता है। आखिरकार, कोई भी व्यक्ति जो विभिन्न भाषाओं से जानकारी रखते हैं;वे शब्दों को जोड़कर बढ़ा सकते है। प्राय: विकि परियोजना से सहयोगी रूप से जुड़े छात्र-छात्राएं और शिक्षकों के स्वयंसेवकों के रूप में कार्यवृत्त हो रहा है। विकिमिडिया संस्थान द्वारा संचालित एक हिन्दी शब्दकोश है। यह विकि सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके कार्यवृत्त किया जा रहा है। अभी यह हिन्दी भाषा के शब्दकोश के साथ साथ 171 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है।

विक्षनरी क्या नहीं है? सम्पादन

अक्सर लोग यह भ्रमवंश में पड़कर लेखों का निर्माण करने लगते हैं-

  • मैं उन्हें बता दूं यह तथ्यात्मक जानकारी, या स्थानों और लोगों के बारे में डेटा का गहन संग्रह नहीं है। बल्कि शब्दकोश के भाषा और शब्द निर्माण सम्बंधित वर्तनी, उच्चारण, व्युत्पत्ति, अनुवाद, अवधारणा, उपयोग, उद्धरण से है।
  • विक्षनरी विभिन्न शब्दों का निर्धारित या निषेध नहीं करता है। बल्कि एक दस्तावेजीकरण के रूप में विभिन्न भाषाओं में क्या उपयोग हो रहा; यह दर्शाता है।
  • विक्षनरी अनुमान की चीजें नहीं हैं कि कौन से नए शब्द प्रयोग में लाए जाए। यह आमतौर पर कई वर्षों में प्रयोग में लिया जा रहा उसपर निर्भर करता है।
  • विक्षनरी कोई चैट रूम या चर्चा मंच नहीं है। हालांकि, विक्षनरी से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के लिए चर्चा कक्ष हैं।
  • विशनरी विभिन्न भाषाओं से संबन्धित एक शब्दकोश है। अतः प्रत्येक विक्षनरी सभी भाषाओं के सभी शब्दों को अपनी भाषा में परिभाषित करने का प्रयास करता है; ताकि पाठक सभी भाषाओं को अपनी भाषा में ज्ञान प्राप्त कर सकें। और साथ ही एक स्वसेवक के रूप ही बढ़ावा दे सकें।
  • विक्षनरी युद्ध का मैदान नहीं है। बल्कि यहां प्रत्येक सदस्य मित्रतापूर्ण और सद्भावना के साथ शब्दकोश को बढ़ावा देना रहा है।