विक्षनरी:नीतियाँ और दिशानिर्देश

यह लेख अंग्रेज़ी विकि से अनुवाद किया हुआ है।

यह विकि के नीतियाँ और दिशानिर्देश दिखा रहे हैं, जो सामान्यतः सभी के सहमति से बनाया जाता है। यह हमारे लक्ष्य को सफल करने में सहायक होगा, जिससे हम निःशुल्क एक बेहतर शब्दकोश आदि का निर्माण कर सकते हैं। यह नीति विक्षनरी के विकास में शामिल है।

प्रमुख नीतियाँ और दिशानिर्देश सम्पादन

विक्षनरी नीतियाँ और दिशानिर्देश समुदायगण द्वारा स्वीकृत विक्षनरी और सदस्य के केन्द्रिभूत ध्यान रखकर ही बनाया जाता है। अतः सदस्य को योगदान करने से पहले प्रत्येक विक्षनरी नीति को पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि विक्षनरी अनुभव की कूंजी हैं, इसलिए उन्हें विक्षनरी क्या है? का ज्ञान होना ही चाहिए।

  • विक्षनरी एक शब्दकोश है।
  • विक्षनरी एक बहुभाषी शब्दकोश है। यह हिन्दी भाषा की विक्षनरी है। अतः प्रत्येक भाषाओं की तरह ही अपनी भाषाओं में शब्दावली परिभाषित करना रहा है।
  • यह क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस शर्तों के तहत एक मुफ्त शब्दकोश है। अतः कॉपीराइट उल्लंघन ना करें। वास्तव में एक मुक्त शब्दकोश बनाने के हमारे उद्देश्य को खतरे में डालता है
  • लेख की भाषा एकदम सभ्य और सुसंस्कृत होनी चाहिए। यह बात अश्लील विषयों पर लेख बनाते समय भी लागू होती है।
  • कोई भी सदस्य अपनी बात रखते समय पूर्वग्रहों से मुक्त होकर तटस्थ या निष्कर्ष दृष्टिकोण अपनाते हुए अपनी विचार रखें।
  • अन्य सदस्यगण का सम्मान करें। विक्षनरी सदस्य अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से आते हैं,तथा उनके विचार अलग हो सकतें हैं। लेकिन सभी के प्रति मित्रतापूर्ण और सद्भावना सहयोग द्वारा कार्यों को सुचारू रूप से क्रिर्यावृत किया जाना चाहिए।

नीतियाँ कैसे तय की जाती है? सम्पादन

  • अक्सर नीतियाँ खुले चर्चा के माध्यम द्वारा सर्वसम्मति से लागू किया जाता है।
  • प्रारंभिक विचार सदस्य के वार्ता पन्ने पर किया जाता है।
  • जबकि कठिन और गंभीर जैसे सवालों के लिए चौपाल पर सदस्यगण के सर्वसम्मति मतगणना पर निर्भर करता है।

नीतियों को कैसे लागू किया जाता है? सम्पादन

  • विक्षनरी में कोई प्रधान संपादक नहीं जिससे शब्दकोश पर दिन-प्रतिदिन की प्रगति की निगरानी और अनुमोदन किया जा सके। सक्रिय प्रतिभागी नए लेख जोड़ते, सुधारते है। अतः इस तरह की क्रियाविधि चलता रहता है।
  • इस प्रकार अधिकांश नीतियां और दिशानिर्देश अलग-अलग सदस्यों द्वारा पृष्ठों को संपादित करने और एक दूसरे के साथ मामलों पर चर्चा कर के कार्यान्वित किए जाते हैं।
  • कुछ महत्वपूर्ण विशेष अधिकार के साथ प्रबंधकों की नियुक्ति की जाती है। इनके अतिरिक्त कार्य बर्बरता एवं रखरखाव सम्बंधित व्यस्थापित कार्यों कार्यान्वित करते हैं।