हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

लुब्ध ^१ वि॰ [सं॰]

१. लोभयुक्त । प्रबल आकांक्षायुक्त । अत्यंत राग- युक्त । लुभाया हुआ । ललचाया हुआ ।

२. तन मन की सुध भूला हुआ । मोहित । उ॰— जाके पदकमल लुब्ध मुनि मधुकर निकर परम सुगति हू लोभ नाहिन ।—तुलसी (शब्द॰) ।

लुब्ध ^२ संज्ञा पुं॰

१. व्याघ । बहेलिया । लुब्धक ।

२. कामुक (को॰) ।