हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

रासभ संज्ञा पुं॰ [सं॰] [स्त्री॰ रासभी]

१. गर्दभ । गधा । गदहा । खर । उ॰—(क) विपति मोरि को प्रभुहि सुनावा । पुरोडास चह रासभ खावा ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) गैवर भेटि चढ़ावत रासभ प्रभुता मोट करत हिनती ।—सूर (शब्द॰) ।

२. अश्वतर । खच्चर ।

३. एक दैत्य जिसे व्रज के ताल वन में बलदेव जी ने मारा था । यह गर्दभ के रूप में ही रहा करता था ।