हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

बजाज संज्ञा पुं॰ [अ॰ बजाज, बज्जाज] [स्त्री॰ बजाजिन] कपडे़ का व्यापारी । कपड़ा बेचनेवाला । उ॰— (क) वैठे बजाज सराफ बनिक अनेक मनहुँ कुवेर ते ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) अपने गोपाल लाल के मैं बागे रति लेऊँ । बजाजिन ह्वै जाऊँ निरखि नैनन सुख देऊँ ।— सूर (शब्द॰) ।