तस्मा
हिन्दी सम्पादन
प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन
शब्दसागर सम्पादन
तस्मा संज्ञा पुं॰ [फा़॰ तस्मह्]
१. चमडे़ की कम चौड़ी और लंबी पट्टी ।
२. जूते का फीता ।
३. चमडे़ का कोड़ा या दुर्रा [को॰] । यौ॰—तस्मापा = जिसका पाँव तस्मे से बँधा हो । तस्माबाज = (१) धूर्त । वंचक । मक्कार । छली । (२) द्यूतकार । जुआरी । तस्माबाजी = (१) छल । कपट । (२) एक प्रकार का जुआ ।