हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

ठिलना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ ठेलना]

१. ठेला जाना । ढकेला जाना । बलपूर्वक किसी ओर खिसकाया या बढ़ाया जाना । उ॰—फिरै धर बज्जिय झार करार । ठिलें न ठिलाइ न मन्निय हार ।— पृ॰ रा॰, १९ ।२२१ ।

२. बलपूर्वक बढ़ना । वेग से किसी ओर झुक पड़ना । घुसना । धँसना । उ॰—दक्खिन ते उमड़े दोउ भाई । ठिले दीह दल पुहिम हिलाई ।—लाल (शब्द॰) । †

३. बैठना । जमना । स्थिर होना ।