हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

ज्ञाति संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक ही गोत्र या वंश का मनुष्य । गोती । भाई । बंधु । बांधव । सपिंड समानोदक आदि । उ॰—ते मोहि मिले ज्ञात घर अपने में बूझी तब जात । हँसि हँसि दौरि मिले अंकम भरि हम तुम एकै ज्ञाति ।—सूर (शब्द॰) । (ख) अहिर जाति ओछी मति कीन्ही । अपनी ज्ञाति प्रकट करि दीन्ही ।—सूर (शब्द॰) ।