हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

छबीला वि॰ [हिं॰ छबि + ईला (प्रत्य॰) या सं॰ छबिमत्, प्रा॰ छबिल्ल] [वि॰ स्त्री॰ छबीली] शोभायुक्त । सुहावना । सुंदर सजधज का । बाँका । उ॰—(क) छला छबीले लाल कौ, नवल नेह लहि नारि । चूँबति चाहति, लाइ उर, पहिरति धरति उतारि ।—बिहारी र॰, दो॰ १२३ । (ख) अनु रे छबीली तोहि छबि लागी । नैन गुलाल कंत संग जागी,—जायसी ग्रं॰, पृ॰ १४३ ।