हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

चेटकी संज्ञा पुं॰ [हिं॰ चेटक]

१. इंद्रजाली । जादूगर । उ॰— किसवी किसान कुल बनिक, भिखारी, भाट चाक चपल नट, चोर, चार चेटकी ।— तुलसी ग्रं॰, पृ॰ २२० ।

२. अनेक प्रकार के कौतुक करनेवाला । कौतुकी । उ॰— परम गुरु रतिनाथ हाथे सिर दियो प्रेम उपदेश । चतुर चेटकी मथुरानाथ सो कहियो जाय आदेश ।— सूर (शब्द॰) ।