हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

कलोल संज्ञा पुं॰ [सं॰ कल्लोल] आमोद प्रमोद । क्रीड़ा । केलि । उ॰—(क) विचित्र बिहँग अलि जलज ज्यौं सुखमा सर करत कलोल ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) मिलि नाचत करत कलोल छिरकत हरद दही । मानो वर्षत भादों मास नदी घृत दूध बही ।—सूर (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।—मचाना ।