हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

इकलाई ^१ संज्ञा स्त्री [हिं॰ एक+लाई या लोई=पर्त] एक पाट का महीना दुपट्टा या चद्दर ।उ॰(क) आसपास आनन के फबन फबी है कैसी कुंचित कुसुंभी कोरदार इकलाई की ।— पद्माकर ग्रं॰,पृ॰ ३१४ ।(ख) दुपट्टा दूलाई चादरैं इकलाई कटिबंद बर । कंचुकी कुलहिया ओढनी अंगवस्त्र धोती अबर । सूदन (शब्द॰) ।

इकलाई ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ इकला+ई (प्रत्य॰)] अकेलापन ।