प्रकाशितकोशों से अर्थ

शब्दसागर

अवलंबन संज्ञा पुं॰ [सं॰ अवलम्बन] [वि॰ अवलम्बीत, अवलम्बी]

१. आश्रम । आधार । सहारा । उ॰—नाहि कलि करम न भगति बिबेकू । राम नाम अवलंबन एकू ।—तुलसी (शब्द॰) ।

२. धारण । ग्रहण । क्रि॰ प्र॰—करना = धारण करना । ग्रहण करना । अनुसरण करना; जैसे,—'यह सुन उसने मौनाबलंबन किया' (शब्द॰) ।

३. छड़ी ।