हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

फबना क्रि॰ अ॰ [सं॰ प्रभवन, प्रा॰ पभवन] शोभा देना । सुंदर या भला जान पड़ना । खिलना । सोहना । उ॰—(क) मान राखिबो माँगिबो पिय सो नित नव नेह । तुलसी तीनिउ तब फबै ज्यों चातक मति लेहु ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) फबि रही मोर चंद्रिका माथे छबि की उठत तरंग । मनहु अमर पति धनुष बिराजत नव जलधर के संग ।—सूर (शब्द॰) ।