हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

फंदना पु ^१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ बन्धन वा हिं॰ फंदा] फंदे में पड़ना । फँसना । उ॰—(क) आस आस जग फंदियों रहै उरध लपटाय । राम आस पूरन करे सकल आस मिट जाय ।— कबीर (शब्द॰) । (ख) मोको निंदि पर्वतहि बंदत । चारौ कपट पंछि ज्यों फंदत ।—सूर (शब्द॰) ।

फंदना ^२ क्रि॰ सं॰ [हि॰ फाँदना] फाँदना । लाँघना । उल्लंघन करना ।