त्रिदश

हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

त्रिदश संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. देवता । उ॰—(क) कंदर्प दर्प दुर्गम दवन उमारवन गुन भवन हर । तुलसीस त्रिलोचन त्रिगुन पर त्रिपुर मथन जय त्रिदशवर ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) निरखत बरखत कुसुम त्रिदश जन सूर सुमति मन फूल ।—सूर (शब्द॰) ।

२. जीव ।