हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

चहकना ^१ क्रि॰ अ॰ [अनु॰]

१. पक्षियों का आनंदित होकर मधूर शब्द करना । चहचहाना ।

२. उमंग या प्रसन्नता से अधिक बोलना ।—(बाजारू) ।

चहकना ^२ क्रि॰ स॰ [हिं॰ चहका] जलाना । आग लगाना । उ॰—सीरी समीर सरीर दहै, चहकै चपला चख लै करि ऊकैं ।—घनानंद, पृ॰ २७ ।

२. दे॰ 'चमकना' ।