हिन्दी सम्पादन

प्रकाशितकोशों से अर्थ सम्पादन

शब्दसागर सम्पादन

करा पु ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कला] दे॰ 'कला' । उ॰—(क) कीन्हेसि पुरुष एक निरमरा । नाम मुहम्मद पूनो करा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) तुम हुत मयो पतंग की करा । सिंहल दीप आय उड़ि परा ।—जायसी (शब्द॰) ।

करा ^२ संज्ञा स्त्री॰ [?] सौरी या सबरी नाम की मछली जिसका मांस खाया जाता है ।

करा ^३ † संज्ञा पुं॰ [देश॰]

१. सन या मूँज का रेशा ।

२. दूव दल ।